हम चाहते थे की दिनेश शर्मा मुख्यमंत्री बने : अखिलेश

लखनऊ, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष ने ऐसी बात कही जो सभी को हैरान कर देने वाली है |

ये भी पढ़ें –रोहित के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद डालने की कोशिश कीः नाथन लियोन

2022 चुनाव से पहले क्यों बदले उपमुख्यमंत्री

जो की इतने साल के कार्यकाल में विफल होता नजर आता है| वहीं जिस तरह से 2022 चुनाव नजदीक आने से पहले उपमुख्यमंत्री बदलने जाने की कवायद जारी है…ऐसे में जब न्यूज़ नशा की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस बारे में सवाल किया तो, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “हम चाहते थे की दिनेश शर्मा मुख्यमंत्री बने”

इससे पहले भी दिनेश शर्मा पर ली थी चुटकी

2018-19 उपचुनाव के दौरान जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हार गए और इस चुनाव दिनेश शर्मा ने जित दर्ज की तब इस बात पर अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा,” हम तो चाहते है आप एक सीढ़ी और चढ़ जाए | हमारी ख्वाहिश है आपके आगे से उप हट जाए| आप मुख्यमंत्री होंगे तो यूपी का भला होगा” अखिलेश के इस बयान पर खूब ठहाके लगे थे|

 

Related Articles

Back to top button