पीएम मोदी बोले लॉकडाउन से ज्यादा अनलॉक में बरतनी है सावधानी, कहा – देश नई नई चुनौतियों से लड़ रहा है

 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के अपने 66वें प्रसारण कोरोनावायरस से भारत की जंग के बारे में बात की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान भारत और चीन के बीच विवाद पर भी बात की। पीएम मोदी ने बताया कि देश में इस साल कई तरह की आपदाएं आ रही हैं।

अपनी मन की बात के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन से ज्यादा सतर्कता हमें अनलॉक के दौरान बरतनी है। इस बात को हमेशा याद रखिए कि अगर आप मास्क नहीं पहनते हैं, दो गज की दूरी का पालन नहीं करते हैं, या फिर, दूसरी जरूरी सावधानियां नहीं बरतते हैं, तो, आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी जोखिम में डाल रहे हैं।

पीएम ने कहा कि कोई भी मिशन जन-भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता है। इसीलिए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नागरिक के तौर पर हम सबका संकल्प, समर्पण और सहयोग बहुत जरूरी है। आप लोकल खरीदेंगे, लोकल के लिए वोकल होंगे। ये भी एक तरह से देश की सेवा ही है। भारत का संकल्प है – भारत के स्वाभिमान और संप्रभुता की रक्षा। भारत का लक्ष्य है – आत्मनिर्भर भारत। भारत की परंपरा है-भरोसा, मित्रता। भारत का भाव है-बंधुता। हम इन्हीं आदर्शों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

पीएम मोदी बोले कि छह-सात महीने पहले हम यह कहां जानते थे कि कोरोनावायरस जैसा संकट आएगा और उसके खिलाफ लड़ाई इतनी लंबी चलेगी। यह संकट तो बना ही हुआ है ऊपर से देश में नई नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिन पहले देश के पूर्वी छोर पर साइक्लोन तूफान आया। पश्चिमी छोर पर साइक्लोन निसगृह आया । वहां से राज्य में हमारे किसान भाई बहन टिड्डी दल के हमले से परेशान हैं और कुछ नहीं तो देश के कई हिस्सों में छोटे-छोटे भूकंप रुकने का ही नाम नहीं ले रहे हैं। इन सब के बीच हमारे कुछ पड़ोसियों द्वारा जो हो रहा है देश में उन चुनौतियों से भी निपट रहा है। वाकई एक साथ इतनी आपदाएं, इस स्तर की आपदाएं बहुत ही कम देखने को मिलती है। हालात तो यह हो गए हैं कि कोई छोटी छोटी घटना भी हो रही है तो लोग उन्हें भी चुनौतियों के साथ जोड़ कर के देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button