हरियाणा में शोक की लहर, भाजपा के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन

हरियाणा के फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी का सोमवार सुबह निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बेदाग छवि के मालिक रहे बलबीर सिंह चौधरी 1987 में फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा के विधायक चुने गए थे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता थे चौधरी

शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे चौधरी जनसंघ की स्थापना से राजनीति में सक्रिय रहे। कांग्रेस शासनकाल में लगी इमरजेंसी का उन्होंने मुखर विरोध किया था। 1975 में आपातकाल के दौर में जब राजनीतिक विरोधियों को जेलों में डाला जा रहा था, तब उन्होंने फतेहाबाद के साथ साथ हिसार में भी अपनी गतिविधियां जारी रखी। तब हिसार में मधुबन पार्क के निकट हुई कांग्रेस की रैली में घुसकर काले झंडे लहराए और आपातकाल का विरोध किया। इसी विरोध के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

चौधरी के निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने व्यक्त किया शोक

हरियाणा के कद्दावर भाजपा नेता मंगलसेन के करीबी साथी रहे बलबीर सिंह ने हिंदी आंदोलन, राम जन्मभूमि आंदोलन, एसवाईएल सहित जनहित के अनेक आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके निधन पर फतेहाबाद से मौजूदा विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अनेक राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button