श्रीकांत त्यागी का महिला के साथ अभद्रता करने का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

श्रीकांत त्यागी का महिला के साथ अभद्रता करने का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

श्रीकांत त्यागी का महिला के साथ अभद्रता करने का वीडियो जमकर हो रहा वायरल. नोएडा ऑथोरिटी ने उठाया सख्त कदम.
खुद को भाजपा के सदस्य कहने वाले श्रीकांत त्यागी का महिला के साथ अभद्रता करने का वीडियो हो रहा वायरल. और इसी बीच सोमवार की सुबह नोएडा ऑथोरिटी ने उठाया सख्त कदम,त्यागी के अवैध निर्माण पर चलाया गया बुलडोजर.
यह पहली बार नही इससे पहले पहले भी श्रीकांत त्यागी महिला से अभद्रता करने के आरोप मे काफी चर्चित रह चुके है.
खुद को भाजपा का सदस्य कहने वाले श्रीकांत त्यागी का नोएडा के ओम्क्स सोसाइटी मे एक महिला को धमकी और उसके साथ गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया मे जमकर हो रहा वायरल. इसी बीच भाजपा ने श्रीकांत त्यागी को लेकर बोली यह बात. भाजपा ने सीधे सीधे अपना पल्ला झाड़ते हुए यह बोल दिया है की श्रीकांत त्यागी भाजपा के सदस्य नही है.
इससे पहले भी अपनी इन्ही हरकतो के कारण चर्चा मे रह चुके है श्रीकांत त्यागी.
फ़रवरी 2020 मे उसको पत्नी ने किसी अन्य महिला के साथ एक फ्लैट मे पकड़ा था, श्रीकांत त्यागी को गोमतीनगर मे स्थित एक फ्लैट मे पकड़ा गया था, यही नही फ्लैट मे रंगे हाथो पकड़े जाने के बाद दोनों महिलाओ के बीच मार पीट भी हुई थी, और मुकदमा भी दर्ज कराया गया था.
महिला के साथ अभद्रता करने के मामले मे पोलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्त मे ले लिया है, हालाँकि श्रीकांत त्यागी अभी भी फरार है, उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार धरपकड़ जारी है. साथ ही मामले मे विपक्षी नेता भाजपा पे साध रहे निशाना.

Related Articles

Back to top button