जब अंतिम संस्कार पर विकास दुबे कि पत्नी मीडियाकर्मियों पर भड़की, कहा जिसने जैसा किया उसे वैसा सबक सिखाऊंगी

उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया था। जिसके बाद विकास दुबे का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। बता दें कि विकास दुबे का अंतिम संस्कार भैरव घाट पर किया गया। इस दौरान विकास दुबे की पत्नी, छोटा बेटा और बहनोई मौजूद रहे। लेकिन घाट पर रिचा (विकास दुबे की पत्नी) ने मीडिया कर्मियों पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। विकास दुबे की पत्नी मीडिया के सवालों से भड़क गई और मीडिया पर ही आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर दिया। इस दौरान रिचा ने कहा कि ‘भाग जाओ, जिसने जैसा सलूक किया है, उसको वैसा ही सबक सिखाऊंगी। अगर जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी।’

बता दें कि आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला विकास दुबे उत्तर प्रदेश का बेहद खतरनाक गैंगस्टर था। विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। विकास दुबे को पकड़ने के लिए 50 टीमें भी लगाई गई थी। हालांकि उत्तर प्रदेश कि यह 50 टीम विकास दुबे को पकड़ ही नहीं पाई थी। लेकिन फिर विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। बता दें कि इसके बाद विकास दुबे को भी सौंपा गया लेकिन इसके बाद विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया।

शुक्रवार सुबह कानपुर से 17 किमी पहले ही एनकाउंटर कर दिया गया था। विकास के सीने में तीन, जबकि एक गोली कमर में लगी थी। पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद विकास का शव उसके बहनोई दिनेश तिवारी को सौंपा गया था। अंतिम संस्कार में कुख्यात बदमाश विकास के कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। इस दौरान कई थानों की फोर्स भी मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button