गैंगस्टर विकास दुबे के सबसे करीबी अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, विकास दुबे की तलाश तेज

कानपुर के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस की 40 टीम लगी हुई है। अब तक यह गैंगस्टर पकड़ में नहीं आया है। वहीं पुलिस ने आज सुबह विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दूबे को मार गिराया है। जी हां विकास दुबे की तलाश में उसके दाहिने हाथ को मारा है। हालांकि अभी तक विकास दुबे पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। हमीरपुर के मौदहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें पुलिस ने अमर दुबे को मार गिराया।

मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे का सबसे करीबी अमर दुबे ही बताया जा रहा है। खबर है कि हत्याकांड के वांछित अभियुक्तों के वायरल पोस्टर में अमर दुबे का नाम सबसे ऊपर था। जिसे आज मार गिरा दिया गया है। एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने आज सुबह एनकाउंटर में अमर दुबे को मार गिराया है।

वहीं हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अमर दुबे की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान अमर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी एनकाउंटर में वह मार गिराया गया। उसके पास से एक ऑटोमेटिक हथियार और बैग मिला है। इस एनकाउंटर में एसओ और एसटीएफ के एक कॉन्स्टेबल को गोली लगी है। वहीं कल विकास दुबे को ढूंढने के लिए कल एक फरीदाबाद के होटल में छापा मारा गया था। जहां विकास दुबे इन नहीं मिला। वहीं खबर है कि कानपुर के चौबेपुर थाने के सभी 68 पुलिसवालों को लाइनहाजिर किया गया है।

Related Articles

Back to top button