जानिए भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का भारत आने का सच, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

“भारत के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या पर अब बड़ी खबर है की लंदन में उनके प्रत्यर्पण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जिसके बाद अब विजय माल्या को भारत लाया जा सकता है। विजय माल्या लंदन में अपने सारे कानूनी पेंच का इस्तेमाल कर चुके हैं।” मीडिया में इस तरह की खबर छाई हुई हैं। लेकिन इसके पीछे जो सच है वह कुछ और ही बयां करता है। भगोड़े कारोबारी का अभी भारत आना साफ नहीं हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार विजय माल्या अभी भारत नहीं लाए जा रहे हैं।

विजय माल्या एक ऐसी कारोबारी हैं जो सरकारी बैंकों से करीब 9000 करोड रुपए से अधिक का लोन लेकर देश से भाग गए थे। शराब कारोबारी विजय माल्या को लंबे समय से भारत सरकार भारत में लाने की पूरी कोशिश कर रही है।अब तक जांच एजेंसी ने माल्या को भारत लाए जाने की कोई भी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि लगभग 17 बैंकों से करीब 9000 करोड़ का लोन लेकर विजय माल्या देश छोड़कर भाग गए थे। पिछले कई सालों से विजय माल्या ब्रिटेन में ही छिपे हुए हैं। हालांकि इस दौरान कई बार विजय माल्या को देखा गया है।

ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय में विजय माल्या की वह याचिका खारिज हो गई थी जिसमें उन्होंने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ गुहार लगाई थी। ब्रिटेन की अदालत ने उनके भारत प्रत्यर्पण के लिए 14 मई को आखिरी मुहर लगा दी थी। जिसके बाद कहा जाने लगा था कि विजय माल्या के भारत आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टी की है कि माल्या अभी भारत नहीं लाए जा रहे। उन्होंने कहा, ‘मीडिया ने कहीं से सीबीआई का पुराना बयान उठा लिया था। स्थिति अभी पहले जैसी है, अभी वक्त लगेगा।’

Related Articles

Back to top button