विजय कुमार सिन्हा होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष ! लखीसराय से चौथी बार बने हैं विधायक…

17वीं बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा होंगे। इस पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोरयादव का नाम चर्चा में था, लेकिन सोमवार की देर रात भाजपा खेमे से मिली जानकारी के मुताबिक विजय सिन्हा के नाम पर अब मुहर लगती दिखाई देने लगी है।

विजय कुमार सिन्हा लखीसराय के भाजपा विधायक हैं। पिछली सरकार में श्रम संसाधान मंत्री थे। चौथी बार लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए चुनकार आए 54 साल के विजय कुमार सिन्हा ब्रह्मर्षि समाज से हैं। इसी समाज से आने वाले विजय कुमार चौधरी इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष थे।
गौरतलब है कि एनडीए में सबसे अधिक 74 सीट लाने की वजह से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के खाते में चली गई थी।

Related Articles

Back to top button