महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को मुज़फ्फरनगर में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

मुजफ्फर नगर : मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को मुज़फ्फरनगर में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जहां राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

दरअसल, लोकवाणी सभाकक्ष में मिशन शक्ति 4 के तहत महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिले भर से आई उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की शिकायत बारी-बारी से सुना। जिसके बाद उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों के निर्देश दिया।

साथ ही लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को चेतावनी भी दी। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि महिला जुनसुनवाई के दौरान ज्यादातर मामले घरेलू विवाद के आएं है। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच होने वाले विवाद के मामले बहुत ज्यादा हैं, जिनके निस्तारण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button