पार्टी मनाई, नशा किया फिर प्रेमिका को गोली मार दी, जानिए क्यों?

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने एक बड़े होटल के मालिक ने अपने ही होटल में अपनी प्रेमिका की लाइसेंस पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना ने सभी को चौका दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी होटल से दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने होटल मालिक अमित सिंह को हिरासत में ले लिया।

इस मामले पर सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने बताया कि डायल 100 को होटल रिसेप्शन से इस बात की सूचना दी गयी | होटल मालिक अमित सिंह सुबह 7 बजे रिसेप्शन से अपनी लाइसेंसी पिस्टल को लेकर कमरे में गए और कुछ देर बात गोली चलने की आवाज आई। मौके पर जाकर देखा गया तो कमरे में खून से लथपथ एक लड़की की लाश पड़ी थी। वही आरोपी अमित मौजूद था मृतक की पहचान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा स्वेता सिंह के रूप में हुई। दोनों के बीच बीते करीब ढाई वर्षो प्रेम सम्बन्ध था और श्वेता अक्सर होटल आती थी।

वही आरोपी ने कहा लड़की की गलती से घटना हुई कल दोनो साथ मे पार्टी मना रहे थे और नशे में गोली चल गई। वही श्वेता के पिता ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलते ही आने पर पता चला कि मेरे बेटी मर चुकी है। हालांकि दोनों के रिश्ते की बात पर जानकारी से पिता अनजान बन रहे है | वही अमित ने भी इस बात पर चुप्पी साध ली कि उसने आखिर ऐसी वारदात को अंजाम क्यो दिया।

Related Articles

Back to top button