Uttrakhand : BJP मंडल के शक्ति केंद्र कार्यशाला का संचानल

भाजपा मंडल के शक्ति केंद्र कार्यशाला के दूसरे दिवस पर दुर्गापुर शक्ति केंद्र बालासोर सीताबपुर शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं चर्चा की गई थी।

इस संवाद एवं चर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यमंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि मोदी सरकार में भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ केंद्र का कार्यकर्ता घर-घर जाकर धन संग्रह का कार्य करेंगे।

आपको बता दे की इसकी टोली बनाकर प्रमुख भी तय किए गए है, साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र में पन्ना प्रमुख, मीडिया और मन की बात के प्रमुख भी तय किए गए है।

शक्ति केंद्र कार्यशाला का संचालन कर रहे महामंत्री गौरव जोशी ने बताया की यह अभियान पूरे प्रदेश भर में प्रत्येक शक्ति केंद्र में चलाया जा रहा है भावर मंडल भी इसे प्रत्येक न्याय पंचायत एवं शक्ति केंद्र में चला रहे है।

इस कार्यशाला में मौजूद मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन, जसोला के महामंत्री गौरव जोशी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, दुर्गापुर शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मण बिष्ट, प्रेम सिंह नेगी सिताबपुर संयोजक गायत्री भट्ट, मंजू ज़ख्मोला बलासौड शक्ति केंद्र संयोजक मिनू डोबरियाल, कलालघाटी शक्ति केंद्र संयोजक प्रकाश बलोधी विनय भर्थवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button