उपचुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने प्रशाशन पर लगाए गंभीर आरोप!

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं

यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमें 2024 की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर केस दर्ज कराए जाते हैं। चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रशासन वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहा है। रामपुर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा। चुनाव आयोग वोट रोकने पर कार्रवाई करे। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। मैनपुरी प्रशासन पर भी अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए!

Related Articles

Back to top button