उत्तराखंड कांग्रेस ने कृषि कानून के विरोध में किया राजभवन कूच

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने संसद से पारित तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को राजभवन कूच कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राजभवन जाने के दौरान पुलिस के साथ धक्का- मुक्की भी हुई।

सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कृषि से संबंधित कानून के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित हुए। फिर वहां से राजभवन कूच के लिए निकले। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर हाथीबड़कला चौक पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों में खूब नोक-झोंक भी हुई।

प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। कांग्रेस की ओर से भी कूच को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं को लगा दिया गया था।। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि कृषि संबंधित तीनों कानूनों को पारित कराने से केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा ही सामने आया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी फैसले लेने के आरोप लगाए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने किसानों की लड़ाई पहले भी लड़ी और आज भी लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button