भारत-बेल्जियम के बीच तीसरा क्वार्टर खत्म, दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर

टोक्यो ओलंपिक 2020 के 10वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। महिला टीम के बाद इन खेलों के 11वें दिन मंगलवार को भारत की पुरुष हॉकी टीम के पास भी फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने का मौका है। शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर क्वालीफिकेशन राउंड के साथ अपने टोक्यो 2020 अभियान की शुरुआत करेंगे। दिन के आखिर में भारत कुश्ती में अपनी चुनौती पेश करेगा, जिसमें सोनम मलिक महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग में मैट पर उतरेंगी। दिन के पहले मुकाबले में एथलेटिक्स में भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में  भारतीय टीम का बेल्जियम के खिलाफ मुकाबला जारी है।

LIVE UPDATES: 

08:18 AM: भारत और बेल्जियम के बीच जारी मेंस हॉकी सेमीफाइनल का तीसरा क्वार्टर खत्म हो चुका है। दोनों टीमें अभी 2-2 की बराबरी पर है। भारत की ओर से अब तक हरमनप्रीत सिंह ने सातवें और और मनदीप सिंह ने आठवें मिनट में एक-एक गोल दागे हैं। 

08:00 AM: भारत और बेल्जियम के बीच जारी मेंस हॉकी सेमीफाइनल का तीसरा क्वार्टर शुरू हो चुका है। दोनों टीमें हाफ टाइम तक 2-2 की बराबरी पर थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मैच को काफी करीबी से देख रहे हैं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। 

07:55 AM: भारत और बेल्जियम मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक 2-2 की बराबरी पर है। भारत की ओर से अब तक हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल दागे हैं। 

07:35 AM: भारत और बेल्जियम मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक 2-2 की बराबरी पर है। 

07:35 AM: बेल्जियम ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाफ जारी सेमीफाइनल के दूसरे क्वार्टर में बराबरी हासिल कर ली है। बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने 19वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। 

07:20 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम के खिलाफ जारी सेमीफाइनल में पहले क्वार्टर में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दूसरा गोल मनदीप ने आठवें मिनट में किया।

07:15 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बेल्जियम के खिलाफ अब 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दूसरा गोल मनदीप ने आठवें मिनट में किया। 

07:14 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ एक गोल से पीछे होने के बाद बराबरी हासिल कर ली है। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने बराबरी का गोल किया। 

07:06 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ शुरुआत में ही पीछे हो गई है। बेल्जियम ने 70 सेकेंड में ही लीड बना ली है। बेल्जियम के लिए यह गोल लोइक लुएर्ट ने दागा। 

07:02 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ मुकाबला शुरू हो गया है। 

06:55 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम कुछ देर ही में टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से भिड़ने को तैयार है। 

06:45 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब से कुछ देर में टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से भिड़ेगी। 

06:38 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं। अन्नु ने अपने पहले प्रयास में 50.35, दूसरे प्रयास में 53.19 और तीसरे तथा अंतिम प्रयास में 54.04 मीटर का ही थ्रो फेंका। 

1

06:18 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और अपने पहले राउंड में 50.35 मीटर थ्रो के बाद दूसरे प्रयास में भी वह केवल 53.19 मीटर का ही थ्रो फेंक सकी। 

06:08 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और अपने पहले राउंड में वह​ 50.35 मीटर थ्रो के साथ 15 एथलीटों के बीच नौवें नंबर पर रहीं। दूसरा प्रयास अभी बाकी है।   

06:02 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और अपने पहले प्रयास में वह केवल 50.35 मीटर का ही थ्रो फेंक पाईं। 

05:55 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनका मुकाबला शुरू हो चुका है। 

05:45 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में उतरेंगी। उनका मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

05: 15 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भारत एथलेटिक्स इवेंटस से अपने ​अभियान की शुरुआत करेगा, जिसमें भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में उतरेंगी। उनका मुकाबला 05 बजकर 50 मिनट से शुरू होने वाला है। 

Related Articles

Back to top button