यूपी हिंसा: अबतक 337 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें सबसे ज्यादा कहा

यूपी में शुक्रवारर को जुमे के नमाज के बाद कई शहरों में बवाल मच गया। जिससे यूपी के कई शहर उपद्रवियों की वजह से बदहाल हो गया है।

लखनऊ: यूपी में शुक्रवार को जुमे के नमाज के बाद कई शहरों में बवाल मच गया। जिससे यूपी के कई शहर उपद्रवियों की वजह से बदहाल हो गया है। जिसके बाद से ही यूपी पुलिस अलर्ट पर है। वहीं यूपी के अलग-अलग शहरों में हुए बवाल और पत्थरबाजी मामले में गिरफ़्तारी जारी है। पुलिस अबतक पूरे प्रदेश में  337 उपद्रवियों को किया हैं। वहीं सीएम योगी के शख्त निर्देश पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है।

सबसे ज्यादे प्रयागराज में हुई गिफ्तारी-Up News

बता दे कि पुलिस ने सबसे ज्यादा गिरफ्तारी प्रयागराज से किया है, अबतक 90 उपद्रवियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।इसके साथ ही सहारनपुर में 83, हाथरस में 52, अंबेडकरनगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में 6 और जालौन में 5 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है।

शुक्रवार को हुए बवाल

बीते शुक्रवार को हुए बवाल में प्रदेश के 9 जिलों में कुल 13 एफआईआर दर्ज हुई है। बवाल के दौरान पुलिस-प्रशासन के कुल 13 कर्मचारी घायल हुए। बवाल के दौरान उपद्रवियों ने 5 वाहनों में आगजनी और 3 में तोड़फोड़ की। जिसके बाद से ही पुलिस फोटो और वीडियो से पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।

उपद्रवियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई

शुक्रवारर को जुमे के नमाज के बाद  कई जगह जमकर आगजनी और पत्थरबाजी की गई थी। अब इस मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जा रही है। प्रयागराज में हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के मकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है, तो वहीं कई अन्य के खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है। वहीं बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कई बड़ें नेता इसका विरोध कर रहे है।

ये भी पढ़ें-आजम खां की स्थायी जमानत पर सुनवाई आज, जानें क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें-शिवपाल यादव ने अखिलेश पर बोला हमला, कौरव-पांडव का उदाहरण देकर कही ये बड़ी बात

Up NEWS

Political News

UP Violence

Related Articles

Back to top button