यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 2 करोड़ से ज्यादा नाम कटे, अब ऐसे चेक करें अपना नाम

उत्तर प्रदेश फाइनल वोटर लिस्ट 2026 जारी यूपी वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, 2 करोड़ से ज्यादा नाम हटे फाइनल लिस्ट में 13.39 करोड़ मतदाता दर्ज

Up Sir: उत्तर प्रदेश में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के बाद आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां प्रदेश में कुल 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे, वहीं अब यह संख्या घटकर करीब 13 करोड़ 40 लाख (13,39,84,792) रह गई है। यानी करीब 2 करोड़ 5 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, जनवरी में जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे। इनमें से कई लोगों की पहचान (मैपिंग) नहीं हो पाई थी और कुछ को नोटिस भी भेजे गए थे। हालांकि, ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में करीब 84 लाख वोटर्स फिर से जोड़े गए हैं।

 

कहां चेक करें अपना नाम?

अगर आपको लगता है कि आपका नाम वोटर लिस्ट से हट गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप पहले अपने जिले के डीएम से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद भी समस्या हल नहीं होती तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग SIR प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे, वो Form-6 भरकर दोबारा वोटर बन सकते हैं। अपना नाम चेक करने के लिए आप इन वेबसाइट्स पर जा सकते हैं: voters.eci.gov.in, ceouttarpradesh.nic.in

 

 

Up Sir: ऐसे करें ऑनलाइन चेक (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

1. सबसे पहले ECI की ऑफिशियल वेबसाइट voters.eci.gov.in या electoralsearch.in पर जाएं। 2. वहां “Electoral Roll” या “Voter List” सेक्शन पर क्लिक करें। 3. राज्य में Uttar Pradesh सेलेक्ट करें। 4. Roll Type में “Final Roll 2026” या “SIR Final Roll 2026” चुनें। 5. अपना जिला (जैसे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा आदि) सेलेक्ट करें। 6. फिर विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें। 7. अब अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करें।8. आपके सामने पूरी वोटर लिस्ट PDF में खुल जाएगी। 9. इसे डाउनलोड करके उसमें अपना नाम आसानी से ढूंढ सकते हैं।

 

ध्यान रखें:

Up Sir:  अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं मिलता है, तो तुरंत शिकायत दर्ज करें या नया आवेदन करें, ताकि आपका वोट देने का अधिकार बना रहे।

 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ से बड़ी खबर: पंजाब में शिक्षा सुधार का नया अध्याय, मिशन समर्थ 4.0 की शुरुआत

Related Articles

Back to top button