लड़की की नीलामी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक लड़की की नीलामी की घटना सामने आई है। एक 16 साल की किशोरी को बेचने के लिए अहमदगढ़ के एक गाँव में भीड़ जमा थी। लोग लड़की की बोली लगाने से पहले उसे छू-छू कर देख रहे थे और कीमत लगा रहे थे। रो रोकर लड़की की आँखें सूज गयी, लेकिन बोली चलती रही। आख़िरकार, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमे से एक लड़की को बेचने वाली महिला भी है।

मामला बुंदेलखंड जिले में अहमदनगर थाना क्षेत्र के एक गाँव नौरंगाबाद का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक 16 वर्षीय लड़की को नौरंगाबाद के निवासी महेंद्र के घर ले जाया गया और गाँव भर में खबर भेजी गयी। कुछ ही देर में उसे देखने और खरीदने वालों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को लाइन में खड़ा किया गया। जिसका नंबर आता, वह लड़की से बात करता, उसे छू कर देखता और उसकी बोली लगाता। इससे परेशान होकर लड़की रोने भी लगी। लेकिन उसके रोने से भी किसी को फर्क नहीं पड़ा।

अहमदगढ़ थाना इंचार्ज धनेंद्र यादव के अनुसार, पीड़िता झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली है। लड़की की माँ का एक साल पहले देहांत हो गया था। पीड़िता की सौतेली माँ ने उसे वहीँ पिसका गाँव की नारो बस्ती की निवासी कलावती को 50 हज़ार में बेच दिया था। कलावती पीड़िता को लेकर सीधा नौरंगाबाद पहुंची और महेंद्र के घर नीलामी शुरू की। नीलामी की शुरुआत 50 हज़ार रूपये से की गई। पुलिस के अनुसार, बोली लगाने वालों में 20 साल से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग शामिल थे। सबसे ज़्यादा बोली 80 हज़ार की लगाई गयी थी। इस बीच पुलिस के पहुंचने से सब लोग भाग गए। जो रहे, वो गिरफ्तार कर लिए गए।

गौरतलब है कि घटनास्थल से लड़की को बेचने वाली महिला कलावती समेत एक और महिला, और खुर्जा निवासी राजेश देवी, धीरेंद्र, औरंगाबाद के गांव गंगाहारी निवासी इंद्र सिंह, जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ ही नौरंगाबाद निवासी महेंद्र(नीलामी में इस्तेमाल घर का मालिक) को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही सौदेबाज़ी के बारह हज़ार रूपये भी जब्त किए गए हैं। दरोगा रामगोपाल की तहरीर पर पकडे गए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस जांच में पता चला यही कि आरोपी महिला कलावती इससे पहले भी कई लड़कियों को यूँ बेच चुकी है। कलावती अक्सर झारखण्ड से लड़कियों को 30 से 50 हज़ार रुपयों में खरीदकर उत्तर प्रदेश में लाकर बेचती हैं। अहमदनगर के अलावा कलावती लड़कियों को बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर में बेच चुकी है। इससे पहले कलावती लड़कियों को 1 लाख तक की कीमत लेकर बेच चुकी है।

Related Articles

Back to top button