यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जेपी सिंह को किया गया आइसोलेट ! 26 करोड़ लोगों की थी जिम्मेदारी

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कुछ समय पहले यह मामले 210 थे वह अब बढ़कर 230 हो चुके हैं। गुजरात में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो चुकी है। यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बता दें कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को भी करुणा वायरस हो चुका है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसी के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह जो कि कनिका कपूर के साथ ही पार्टी में मौजूद थे उन्होंने खुद ही सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। वहीं अब सूत्रों के हवाले खबर है कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जेपी सिंह को आइसोलेट कर लिया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जेपी सिंह की पत्नी कनिका कपूर की पार्टी में मौजूद थी जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी सिंह की पत्नी और खुद जेपी सिंह को भी आई से लेट कर दिया गया है। वही राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने सेल्फ आइसोलेट कर लिया था। बता दें कि यह पार्टी लखनऊ में की गई थी। वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे लखनऊ को लॉक डाउन कर दिया है। इससे लखनऊ में सिर्फ जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। लखनऊ में दवाइयों की दुकान, राशन और सब्जी फल की दुकाने खुली रहेंगी।

Related Articles

Back to top button