उत्तर प्रदेश सरकार ने एंबुलेंस कर्मियों की शर्तें मानी, आज सभी एंबुलेंस कर्मियों ने की थी हड़ताल

आज यूपी में तमाम एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल कर दी थी। ये हड़ताल इसलिए की गई थी क्योंकि इन लोगो का कहना था कि सरकार कि तरफ से इन कर्मियों के लिए कुछ नहीं दिया जा रहा था। इन लोगों का कहना था कि हम मरीजो को बिना उपकरणों के अस्पताल पहुंचा रहे है। हम सैनिटाइजर, ग्लव्स और मास्क कि भी सुविधा नहीं दी जा रही है। ऐसे में अब उत्तरप्रदेश सरकार ने इन एंबुलेंस कर्मियों की शर्त मान ली है। इसकी जानकारी खोज एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने दी है।

उन्होंने बताया कि “उत्तर प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की शर्तो को अब सरकार ने मान किया है। इसी के साथ सरकार इन सभी कर्मियों को बीमा देगी साथ ही सभी लोगो को ज़रूरी उपकरण भी दिए जाएंगे। जिससे कर्मियों में कोरोनावायरस न फैले।”

उन्होंने आगे कहा कि “आप सभी यूनियन परिवार को हर्ष के साथ सूचित कर रहा हूं आप लोगों की मांगों को मान लिया गया है ऐसा सिर्फ और सिर्फ आप सभी यूनियन परिवार के प्रयास से संभव हो पाया है आप सभी का साथ देने का और साथ खड़े रहने का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश कमेटी ने सभी साथियों हित में एडीएम लखनऊ और स्वास्थ्य सचिव की मध्यस्थता में संस्था द्वारा लिखित लिए गए समझोतो के अनुसार आप सभी की मांगे निम्न रूप में मानी गई हैं।”

1) हम लोगों के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से बीमित कर दिया गया है। अब 90 दिनों तक हाई रिस्कवर बीमा की एक मुस्त राशि 50 लाख सुनिश्चित कर दी गई है।

2) सुरक्षा मानक के उपकरण के लिए डीजी हेल्थ ने सभी सीएमओ को आदेशित कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है साथ ही संस्था द्वारा 2 दिनों के अंदर सभी सुरक्षा कबर दिलाया जायेगा।

3)पीएफ सभी का एक सप्ताह में माह जनवरी तक का जमा कर दिया जाएगा।

4)सैलरी के विषय में वार्ता फलस्वरूप आप सभी को एक माह का मानदेय दे दिया गया है और अगले माह का मानदेय 8 अप्रैल के पहले मिलना सुनिश्चित किया गया है।

5) किसी भी कर्मचारी पर सेवा से विमुक्त होने का संस्था द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button