उत्तर प्रदेश में लग सकता है वीकेंड लॉकडाउन, सभी बाजार और दफ्तर रहेंगे बंद !

पूरे देश भर में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में उत्तरप्रदेश सरकार ने इस घातक वायरस को रोकने के लिए नई कोशिश कर रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस घातक वायरस से निपटने के लिए वीकेंड लॉकडाउन का फार्मूला आजमाने वाली है। करुणा संक्रमण को रोकने के लिए यूपी में हर सप्ताह वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा। जिससे इस घातक वायरस को रोकने में काफी मदद मिल पाएगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में हर सप्ताह के शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे। यानी प्रदेश में सभी बाजार और दफ्तर हफ्ते में केवल पांच दिन ही खुलेंगे। कोरोना संकट से निपटने के लिए यह नया प्लान लागू करने का फैसला ले लिया गया है। माना जा रहा है कि आज ही कुछ ही देर में इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

बता दें कि  मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने शुक्रवार (10 जुलाई) की रात 10 बजे से सोमवार (13 जुलाई) की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया था। तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने का यह प्लान लंबा चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर इसके संकेत दे दिए थे।

बताया जा रहा है कि वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने का यह फैसला सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई टीम इलेवन की बैठक में लिया गया था। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रांसमिशन चेन तोड़ने के लिए यह निर्णय लिया गया।

Related Articles

Back to top button