मुंबई में खुलेगा यूपी सरकार का दफ्तर, CM योगी ने किया फैसला

महाराष्ट्र में रह रहे यूपी के निवासियों को अपने प्रदेश में निवेश,सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना

लखनऊ. सपनें की नगरी मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए एक खुशखबरी है। उन्हे अपने मूल राज्य से जुड़ने का एक और रास्ता खुलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार मुंबई में एक नया दफत्तर खोलने जा रही है, जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र में रह रहे यूपी के निवासियों को अपने प्रदेश में निवेश करने, उनके हितों की रक्षा व उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार द्वारा प्रस्तावित इस कार्यालय के माध्यम से राज्य के उन तमाम निवासियों से जुड़ना संभव हो सकेगा जो लंबे समय से मुंबई में नौकरी या व्यसाय के लिए रह रहे हैं, या वे, जो हर वर्ष रोजगार की तलाश में मुंबई जाते हैं और किसी वजह से यूपी वापस लौट आते हैं।

50 से 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग

एक अनुमान के मुताबिक मुंबई की 1 करोड़ 84 लाख जनसंख्या में लगभग 50 से 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिनमें यूपी से आने वालों की संख्या सर्वाधिक है. मुंबई में ये लंबे समय से रह रहे हैं और समय-समय पर उत्तर प्रदेश के अलग जिलों में अपने घर आते रहते हैं।

नई संभावनाओं से परिचित किया जाएगा

मुंबई में उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य व्यवसाय, फैक्ट्री या मिल जैसे कई क्षेत्रों में यूपी के लोगों का उल्लेखनीय योगदान है. ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां मुंबई के निवासियों के जीवन में इनकी बड़ी भूमिका है। उद्योग व स्टार्टअप के क्षेत्र में भी यूपी के निवासी मुंबई में उल्लेखनीय कार्य रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी, फिल्म, टेलिविज़न, मैन्यूफैक्चरिंग, फाइनैन्स, खाद्य प्रसंस्करण आदि उद्योगों में यूपी के उद्यमियों का बड़ा योगदान है। अन्य कामगारों के लिए इस प्रस्तावित कार्यालय द्वारा उनके हित की योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे उनके लिए किसी संकट की स्थिति में यूपी आना सुलभ हो और उन्हें यहां उनके अनुभव व क्षमता के अनुरूप काम या रोजगार मिल सके. असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए भी इसी प्रकार के कदम उठाए जाएंगे, जिससे उनके हितों की रक्षा की जा सके और उन्हें नई संभावनाओं से परिचित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button