मऊ में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: अपनों ने ही ले ली जान, पेचकस से गोदकर की हत्या
रिश्तों का कत्ल, प्रेम कहानी का खौफनाक अंत चाचा बना हत्यारा, पेचकस से वार कर ली जान मऊ में सनसनी, 7 आरोपी चिन्हित, 2 गिरफ्तार

Up crime: मऊ जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने समाज और रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। हलधरपुर थाना क्षेत्र में प्यार के चक्कर में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि युवक का अपना ही एक रिश्तेदार है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि बाकी आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 26 अप्रैल की रात की है। विपुल यादव नाम का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। लेकिन उस रात किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। युवती के चचेरे भाई पंकज ने दोनों को एक साथ देख लिया, जिसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पंकज ने अपने एक साथी संजय के साथ मिलकर विपुल को दबोच लिया और एक कमरे में बंद कर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
Up crime: रिटायर्ड फौजी चाचा ने पार की हैवानियत की हदें
हंगामा बढ़ता देख पंकज ने अपने चाचा रामानंद यादव को भी मौके पर बुला लिया। रामानंद सीआईएसएफ से रिटायर होने के बाद फिलहाल दिल्ली मेट्रो में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इन दिनों छुट्टी पर गांव आए हुए थे। आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही उन्होंने भी कानून हाथ में ले लिया और गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर विपुल पर हमला बोल दिया। मारपीट इतनी भयावह थी कि विपुल का सिर दीवार पर दे मारा गया और उसे जमीन पर गिराकर अधमरा कर दिया गया।
Up crime: पेचकस से किए ताबड़तोड़ वार
गुस्से में पागल होकर रामानंद ने सारी हदें पार कर दीं और पास पड़े पेचकस से विपुल पर कई वार कर दिए। युवक खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश तो की गई, लेकिन रास्ते में ही विपुल की सांसें थम गईं। ज्यादा खून बह जाने की वजह से डॉक्टर भी उसे बचा नहीं सके।
पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी
Up crime: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि इस केस में अब तक 7 लोगों की पहचान हो चुकी है। मुख्य आरोपी रामानंद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसे उसके साथी के साथ जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे बाकी पांच लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात निकाय चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत, 15 नगर निगमों में लहराया भगवा



