सरकार मे आते ही मंत्रियों की क्लास ले ली अमित शाह ने! जानिए क्यों?

अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद आज उन्होंने गृह मंत्रालय में मंत्रियो के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है | बैठक में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ही नीति आयोग के अध्यक्ष अमिताभ कांत और पेट्रोलियम मंत्रालय के उच्चाधिकारी मौजूद थे | अमित शाह ने पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और डीजल-पेट्रोल की सुचारू उपलब्धता के लिए भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी पर आज बात की है |
अमेरिकी दबाव के कारण भारत को 2 मई से ईरान से तेल का आयात बंद करना पड़ा था | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि जो भी देश ईरान से तेल आयात जारी रखेगा, उन्हें अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा |
ईरान से सस्ते तेल का आयात बंद करने के बाद भारत को पेट्रोल की कमी झेलनी पड़ सकती है |

ईरान से सस्ते तेल का आयात बंद करने के बाद भारत को अमेरिका से राहत की उम्मीद थी | भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने कहा था कि अमेरिका कच्चे तेल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये सऊदी अरब समेत अन्य देशों के साथ काम कर रहा है | ईरान से कच्चे तेल का आयात भारत के लिए फायदे का सौदा था | ईरान खरीदारों को भुगतान के लिए 60 दिन का समय देता है | यह सुविधा दूसरे देश जैसे सउदी अरब, कुवैत, इराक, नाइजीरिया और अमेरिका उपलब्ध नहीं कराते |

Related Articles

Back to top button