ऊना : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 लड़कियों सहित होटल संचालक गिरफ्तार

ऊना। पुलिस ने सोमवार को धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास एक होटल में चल सेक्स रैकट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीम ने इंस्पेक्टर इंदू वाला की अगुवाई में रेड करके होटल से पांच लड़कियों सहित होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार दोपहर को पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पीरनिगाह के पास एक होटल में दबिश दी। पुलिस ने होटल से पंजाब की रहने वाली पांच लड़कियों सहित होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। होटल संचालक इस पूरे गोरखधंधे को किराए पर कमरे देने की आड़ में अंजाम दे रहा था। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध धंधों को चलाने वालों पर सख्त कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button