उद्धव सरकार का सबसे बड़ा परीक्षा कल,साबित करना होगा बहुमत

महाराष्ट्र के सियासी संकट में भारतीय जनता पार्टी की भी एंट्री हो गई है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने फ्लोर टेस्ट की मांग रखी गई है।

महाराष्ट्र के सियासी संकट में भारतीय जनता पार्टी की भी एंट्री हो गई है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने फ्लोर टेस्ट की मांग रखी गई है। वहीं, खबर यह भी है कि ऐसी स्थिति में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है। गुवाहाटी में ठहरे बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने भी मुंबई आने के संकेत दे दिए हैं। कहा जा रहा है कि सरकार के खिलाफ 30 जून को अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।

उद्धव ठाकरे को बहुमत करनी होगी पेश

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिए कहा है। इसके लिए कल यानि गुरुवार शाम 5 बजे का समय दिया गया है। साथ ही राज्यपाल ने सत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग की भी बात कही है।

कल मुंबई पहुंच रहे हैं एकनाथ शिंदे

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे गुरुवार को मुंबई पहुंच रहे हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाया है। साथ ही राज्यपाल ने विशेष सत्र बुलाने के लिए पत्र भेजा है।

जल्दी मुंबई लौट सकते हैं एकनाथ शिंदे कैंप के विधायक

असम के गुवाहाटी में ठहरे बागी विधायक जल्द मुंबई लौट सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गुट को तैयार रहने के लिए कहा गया है। खबर है कि ये नेता लौटने के बाद मुंबई के नजदीक किसी जगह पर रुकेंगे।

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र के सियासी रण में BJP की एंट्री, मोहम्मद जुबैर ने फोन और लैपटॉप से मिटाया डेटा, पढ़ें- आज की 10 बड़ी खबरें

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र-राज्यपाल से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडनवीस, फ्लोर टेस्ट की मांग की

Politics

Related Articles

Back to top button