U.P : मुख्तार अंसारी के करीबियों की संपत्तियां होगी जब्त, योगी सरकार ने कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश के मऊ की सदर सीट से विधायक मुख्तार अंसारी के करीब एक दर्जन करीबियों की अवैध संपत्तियां पुलिस ने चिन्हित की है और कुछ संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इन विभागों से एनओसी मिलने के बाद ही सख्ती शुरू कर दी जाएगी। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के बेटों के खिलाफ अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज किया गया था।

शनिवार को इस सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के अफसरों के बीच फिर बात हुई है। माना जा रहा है कि गाजीपुर में मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी और उसके साले सरजील व अनवर पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद लखनऊ में फाइलें फिर से खंगाली जा रही है।

इस समय पंजाब जेल में बंद मुख्तार की पूर्वांचल से लेकर लखनऊ तक में कई अवैध संपत्तियां है। उसकी शह पर रिश्तेदारों ने भी कई सरकारी जमीनों पर भी कब्जा कर रखा था। इस बारे में शासन में शिकायत की गई थी। तब से ही मुख्तार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

27 अगस्त को मुख्तार के बेटों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी की करीब 10 हजार वर्ग फीट में बनी दो बिल्डिंगें ढहा दी गई थी। लखनऊ में मुख्तार के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई थी। इसके बाद अभी कई और संपत्तियां चिन्हित है।
आपको बता दे की मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा के नाम गाजीपुर व मऊ में संपत्तियां है। वहीं मुख्तार की वजह से उसका व उसके रिश्तेदारों का वर्चस्व भी रहता है। मुख्तार जब लखनऊ जेल में थे तब वह लगातार लखनऊ में रही थी। इस दौरान यहां मुख्तार के गुर्गे उसके सम्पर्क में रहते थे। वर्ष 2002 में मुख्तार और गुर्गों पर सख्त कार्रवाई शुरू की गई थी।

Related Articles

Back to top button