नोएडा में दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाएं, बच्चा और युवती की मौत

नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना, मां की डांट के बाद 12 साल के बच्चे ने की आत्महत्या थाना फेस-2 और सेक्टर-19 इलाके में दो अलग-अलग सुसाइड के मामले आए सामने मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव बना आत्महत्या की वजह, जांच में जुटी पुलिस

Up news: जिले से दिल दहला देने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। थाना फेस-2 क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि सेक्टर-19 इलाके में मानसिक तनाव से जूझ रही एक युवती ने भी आत्महत्या कर ली।

Up news: टीवी देखने से रोके जाने पर नाराज़ हुआ बच्चा

थाना फेस-2 क्षेत्र के नगला चरण दास गांव में रहने वाले 12 वर्षीय गोलू ने गुरुवार रात फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, गोलू टीवी देखने का आदी था। इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया और केबल कनेक्शन कटवाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि मां की डांट से आहत होकर गोलू अपने कमरे में चला गया और बाद में यह दर्दनाक कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार, गोलू पांचवीं कक्षा का छात्र था और मामले की जांच की जा रही है।

मानसिक तनाव से परेशान युवती ने की आत्महत्या

Up news: नोएडा की दूसरी घटना सेक्टर-19 इलाके की है, जहां 24 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई है, जो पेशे से डिजाइनर थी। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button