दिल्ली के नांगलोई में बेकाबू DTC बस का कहर, 2 लोगों की मौत, कई घायल

बेकाबू DTC बस ने मचाई तबाही 2 लोगों की मौके पर मौत, कई घायल गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

Delhi accident: दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार DTC बस के बेकाबू होने से बड़ा हादसा हो गया। बस ने सड़क पर चल रहे कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Delhi accident: कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद बस की चपेट में कुछ पैदल लोग भी आ गए। इस हादसे में एक ई-रिक्शा सवार और एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान निहाल विहार निवासी रविकांत के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

Delhi accident: हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और बाद में उसमें आग लगा दी। गुस्साई लोगों ने आसपास खड़ी 3 से 4 बसों के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button