लॉक डाउन के समय मस्जिद में नमाज दो मौलाना गिरफ्तार, चेतावनी के बाद छोड़ा

देशभर में प्रधानमंत्री के आदेश के बाद लॉक डाउन किया गया है। मगर यूपी के बुलंदशहर में डिबाई थाना क्षेत्र में दो मस्जिदों में कुछ लोग चोरी छुपे भारी तादात में नमाज अदा करने पहुंच गए और नमाज पढ़ने के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों मस्जिद के मौलानाओं को हिरासत में लेकर एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वही कुछ देर बाद मौलानाओं को तो जमानत पर रिहा कर दिया लेकिन अब कड़ी चेतावनी भी दी गई है।

डिबाई थाना क्षेत्र के सराय वाली मस्जिद  के पीछे के रास्ते पुलिस ने नमाज पढ़ते हुए छापा मारा है। एक-एक करके पीछे के रास्ते से नमाज पढ़ने वाले लोग निकल रहे थे। लॉक डाउन के बाद भी थाना डिबाई क्षेत्र में बुधवार को दो मस्जिदों में भारी तादाद में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंच गए। वहीं मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी तो तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मस्जिद के मौलानाओं के खिलाफ डिबाई थाने में एफ आई आर दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रधानमंत्री और अधिकारियों की अपील के बाद भी कुछ लोग नहीं मान रहे
पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और कुछ देर बाद उनको जमानत भी दे दी गई और कड़ी चेतावनी दी गई है। अगर आगे से कोई भी धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ किया या नमाज पढ़ने के लिए जाएगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button