कश्मीर का सपना पूरा होते देख लिया, अब शांति से विदा होंगी सुषमा

भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बीती देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया | कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से सुषमा स्वराज बेहद खुश थी और पीएम मोदी को ट्वीट कर उन्होंने बधाई भी दी थी जिसके तीन घंटे बाद सुषमा ने सभी को अलविदा कह दिया |

आज सुबह से ही कांग्रेस, भाजपा और दूसरी बड़ी पार्टियों के नेता उनके घर उन्हें श्रद्धांजलि देने की लिए मौजूद थे। 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के मुख्यालय लाया गया | यहाँ सभी कार्यकर्ताओ ने शौक मनाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी| दोपहर तकरीबन 3 बजे उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय से रवाना किया जाएगा। अंतिम विदाई के बाद लोधी रोड स्तिथ शवदाह गृह में 4 बजे उनकी देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कश्मीर से 370 हटने के बाद से ही भाजपा में खुशी की लहर दौड़ रही थी। भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी, जगमोहन रेड्डी की YSRCP, और कई राजनैतिक पार्टियां भाजपा के इस फैसले के समर्थन में एक साथ आकर उन्हें बधाइयां दे रही थी। तबियत बिगड़ने से कुछ समय पहले सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट के ज़रिए भारत के प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी थी। उनके आखिरी ट्वीट में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बड़ी जीत की बधाई देते हुए कहा था कि वे इस दिन को देखने के लिए ही ज़िंदा थी | उन्होंने लिखा था- प्रधानमंत्री जी, आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं अपने जीवन मे इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।

इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही उन्हें बैचैनी की परेशानी हुई और हालत की गंभीरता देखते हुए उन्हें तुरंत AIIMS में भर्ती कराया गया। जहां रात साढ़े ग्यारह बजे उनका देहांत हो गया।

Related Articles

Back to top button