गर्मियों में रेलवे का बड़ा प्लान: 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, अब टिकट मिलना होगा आसान
स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को बड़ी राहत, वेटिंग होगी कम, गर्मियों में सफर आसान, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या, अब कन्फर्म टिकट पाना होगा आसान, भीड़ पर लगेगा ब्रेक

Train: अगर आप गर्मियों में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। हर साल की तरह इस बार भी बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अगले तीन महीनों में देशभर में 18,262 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे ने इनमें से 11,294 ट्रेनों की जानकारी पहले ही जारी कर दी है, ताकि यात्री बिना भागदौड़ के पहले से अपनी यात्रा प्लान कर सकें।
कहां चलेंगी सबसे ज्यादा ट्रेनें?
भीड़ को संभालने के लिए अलग-अलग जोन्स में ट्रेनों का बंटवारा किया गया है: सेंट्रल रेलवे: 3,082 ट्रेनें, पूर्व मध्य रेलवे: 2,711 ट्रेनें, उत्तर पश्चिम रेलवे: 2,245 ट्रेनें।
Train: यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
इस फैसले का सीधा असर यात्रियों की सुविधा पर पड़ेगा: लंबी वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी, कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, भीड़भाड़ वाले रूट्स पर दबाव कम होगा, सफर पहले से ज्यादा आरामदायक बनेगा।
क्यों जरूरी था ये कदम?
Train: गर्मियों की छुट्टियों में हर साल लाखों लोग अपने घर या घूमने के लिए निकलते हैं। ऐसे में ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ये स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। कुल मिलाकर, इस बार गर्मियों में ट्रेन से सफर करना पहले के मुकाबले आसान रहने वाला है कम वेटिंग, ज्यादा सीटें और बेहतर सफर का अनुभव।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में भक्तों के लिए नई सुविधा: अब सामान की टेंशन खत्म, घाटों पर मिलेंगे डिजिटल लॉकर



