महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमित मामले 16758, मुंबई में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित

 

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस सबसे तेजी से फैल रहा है। पूरे भारत में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले महाराष्ट्र में ही मौजूद हैं। महाराष्ट्र में कल 1233 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 34 लोगों की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से अब तक 651 लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं अब महाराष्ट्र में 16758 कोरोना वायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस मामले मुंबई में है। मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या 10000 से ज्यादा हो चुकी है और अभी है 11000 होने वाली है। मुंबई में अब 10714 कोरोनावायरस संक्रमित मामले है। महाराष्ट्र में कल 25 लोगों के यहां पर मौत हुई।
बता दे कि मायानगरी मुंबई में 412 लोगों की जान जा चुकी है और कल यहां पर 769 नए कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button