महाराष्ट्र के पुणे में कोरोनावायरस के 143 नए मामले दर्ज, कुल 1491 संक्रमित, 83 की हुई मौत

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 29000 से भी ज्यादा पहुंच चुका है। हर दिन कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि इस घातक वायरस रोकने के लिए भारत सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों में सबसे बड़ा सरकार का फैसला लॉक डाउन का रहा है। पहले यह देश में 21 दिनों का लगाया गया था लेकिन जब भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते रहे तो इसके बाद भारत सरकार ने इसे 19 दिन और आगे बढ़ा दिया। भारत में अब लॉक डाउन 3 मई तक रहेगा। वहीं भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र में है।

वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं मुंबई के बाद पुणे में भी कोरोनावायरस संक्रमित मामले तेजी से बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग जिला परिषद परिषद पुणे, के मुताबिक पुणे जिले में 3 मौतें हुई हैं और 143 नए COVID19 मामले सामने आए हैं। जिले में कुल मामले 1491 हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 83 है।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के क्या हाल है। कोरोना वायरस महाराज में सबसे ज्यादा पैदा हुआ है। माया नगरी मुंबई में तो कोरोना वायरस कहर बना हुआ है। मुंबई के धारावी में भी कोरोना वायरस तेजी से फैला है। धारावी में कोरोनावायरस फैलना एक बड़ी समस्या है। पूरे एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी जहां पड़े इलाका धारावी ही है। यहां पर एक दूसरे के घर बेहद करीब है। जिसकी वजह से कोरोना वायरस यहां तेजी से फैल सकता है। हालांकि सरकार ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास भी किए हैं।

Related Articles

Back to top button