कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हुआ ये बड़ा बवाल, top 10 news!

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और पार्टी

अशोक गहलोत को रियायत देने के मूड़ में कांग्रेस

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उनसे चर्चा की। मुलाकात से पहले उन्होंने मीडिया से कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा, वह उसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि वह पार्टी के नए अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनेंगे, लेकिन यह भी साफ किया कि उनकी इच्छा है कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष पद स्वीकार करें। इसके लिए वह कोच्चि जाकर उन्हें राजी करने का प्रयास करेंगे। अगर वह नहीं मानते हैं तब वह खुद उम्मीदवार बनेंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इन दिनों केरल में हैं। उधर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने की बात स्वीकारी है।

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने संकेत दिया है कि अगर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनते हैं तो वह अपने “एक व्यक्ति, एक पद” नियम में थोड़ी रियायत दे सकती है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक गहलोत पार्टी अध्यक्ष तो बनना चाहते हैं, लेकिन वह राजस्थान के सीएम का पद नहीं छोड़ना चाहते हैं।

Bharat jodo yatra में दिखा सावरकर का पोस्टर, कांग्रेस और बीजेपी में जमकर चले शब्दों के बाण

कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रही है। कांग्रेस की यह यात्रा गुरुवार को कोच्चि पहुंचेगी। जिसको लेकर कोच्चि में स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें वीडी सावरकर का भी पोस्टर लगा था। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ‘बुलबुल’ विवाद के बाद एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। हालांकि इस बात की जानकारी जैसे ही कांग्रेस के नेताओं को हुई, उन्होंने तुरंत उसके ऊपर महात्मा गांधी का पोस्टर चस्पा कर दिया।

इस मामले पर केरल के निर्दलीय विधायक पीवी अनवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा के दौरान चेंगमनाद में रखे गए बोर्डों में सावरकर की तस्वीर है।

ताबड़तोड़ फायरिंग से फिर दहला बेगूसराय, अलर्ट के बावजूद थाने के नजदीक बदमाशों ने दागीं गोलियां

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बदमाशों ने जमीन के विवाद में बाइक सवार एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिंघोल थाना क्षेत्र के पंचबा गांव में हुई। एक हफ्ते पहले चार युवकों ने यहां पर अंधाधुंध गोलीबारी करके एक युवक की जान ले ली थी और दस लोगों को घायल कर दिया था। हालांकि पुलिस ने तीन दिन के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहां पर पुलिस अलर्ट मोड में है।

इसके अलावा मटिहानी थाना क्षेत्र से 500 मीटर पहले दो मोटरसाइकिलों में सवार चार बदमाशों ने जोरदार फायरिंग करते हुए इलाके में दहशत फैला दी। चारों आरोपी दो किमी तक फायरिंग करते हुए थाने के सामने से आराम से निकल गये। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

 

PFI के 100 से अधिक कैडरों को NIA और ED किया गिरफ्तार

10 राज्यों में की जा रही बड़ी कार्रवाई में NIA, ED ने राज्य पुलिस के साथ PFI के 100 से अधिक कैडरों को गिरफ्तार किया है.

आगरा में राम बरात जनकपुरी महोत्सव का आयोजन

आगरा में राम बरात जनकपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया, “मेरा सौभाग्य है कि मुझे राम बरात में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आरती करने को मिला. ऐसे आयोजन से जागृति आती है और जागृति से सोच बदलती है.”

Related Articles

Back to top button