आज है पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती, लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि

जयंती के अवसर पर इस तरह याद किए जा रहे हैं चौधरी चरण सिंह

नई दिल्ली। पूरा देश आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मना रहा है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रह हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने किसानों, मज़दूरों और अन्य कमज़ोर वर्गों को मज़बूत करने और लोकतंत्र को सशक्त करने में प्रभावी भूमिका निभाई। देश उनका योगदान हमेशा याद रखेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और किसान उत्पादक संगठन को दिए जाने वाले ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि महान किसान नेता, शुचिता व सादगी की प्रतिमूर्ति, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! सभी को ‘किसान दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। शोषितों, वंचितों, उपेक्षितों और अन्नदाता किसान बंधुओं के कल्याण के लिए चौधरी चरण सिंह आजीवन संघर्षरत रहे।

Related Articles

Back to top button