आज अखिलेश यादव आएंगे आगरा, भीमनगरी हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

मुलाकात के बाद, सपा के पदाधिकारियों के साथ भी हो सकती है बैठक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष अखिलेश यादव बुधवार शाम सड़क मार्ग से सैफई होते हुए शाम करीब पांच बजे आगरा आएंगे। भीमनगरी आयोजन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अजयशील गौतम के आवास पर जाएंगे। बता दें कि 14 अप्रैल को भीमनगरी मंच पर लाइट स्टैंड गिरने से हादसा हुआ था। पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी, जबकि अजयशील गौतम सहित 10 लोग घायल हो गए थे।

सपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक

बता दे कि सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव भीमनगरी हादसे के पीड़ितों से भी मुलाकात कर सकते हैं। सपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी हो सकती है। शाम 6 बजे शिल्पग्राम रोड स्थित एक होटल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव पहली बार आगरा आ रहे हैं। वह यहां करीब चार घंटे रुकेंगे। इसके बाद सैफई रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button