यमुना नदी में तैरते समय तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल

यमुना नदी में तैरते समय तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल

यमुना नदी में तैरते समय तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल यमुना नदी से आज सुबह गोताखोरों ने तीन शवों को निकाल लिया है. यमुना नदी में एक बच्चे की खोज के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

यमुना नदी में तैरते समय नाबालिगों समेत चार लोग डूब गए. गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान नदी में चलाया गया. आज सुबह नदी से गोताखोरों ने तीन शवों को निकाल लिया. हादसे की खबर पाकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है एक दोस्त की शिकायत के बाद सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन तत्काल चलाया गया. शुरुआत में पुलिस को कुछ कपड़ों के साथ यमुना तट पर एक बाइक मिली.
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तड़के करीब 1.20 बजे एक फोन आया. फोन पर बताया गया कि चार लोग लापता हैं. उन्होंने कहा, “तफ्तीश के दौरान पाया गया कि गुरुवार को दोपहर करीब 14-20 वर्षीय चार व्यक्ति लोनी से ठोकर नंबर 7, सोनिया पुश्ता, बुराड़ी में यमुना में तैरने आए थे.”चार बच्चे गए थे नहाने, तीन शव बरामद

बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने दोस्त की मदद से लापता बच्चों की खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान यमुना नदी किनारे बाइक और कुछ कपड़े मिले. भोर के आसपास, खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था.” अधिकारी ने कहा, “गोताखोरों ने अब तक तीन शव बरामद किए हैं चौथे की तलाश जारी है.”

Related Articles

Back to top button