यह मंदिर होगा भारत का राष्ट्र मंदिर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आज के ही दिन गर्भ गृह निर्माण की पहली शिला रखी गई

अयोध्या :- राम नगरी में राम मंदिर का निर्माण जोरों शोरों से चल रहा है। आज अयोध्या नगरी में उत्सव का माहौल है। आज बुधवार 1 जून राम मंदिर के निर्माण में बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। आप को बता दें कि आज के ही दिन गर्भ गृह निर्माण की पहली शिला रखी गई है।

राम नगरी पहुंचे महंत योगी आदित्यनाथ:- Up News

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम नगरी अयोध्या में पहुंच गर्भ गृह के निर्माण के लिए पहली सिला रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 500 साल से देश के सभी साधु संत राम मंदिर आंदोलन को चला रहे थे। आज गर्भ गृह का पहला पत्थर रख दिया है। गोरक्षनाथ पीठ की तीन पीढ़ी इस मंदिर के आंदोलन से जुड़ी हुई थीं। आज से शिलाओं के रखने का काम और तेजी से शुरू हो जाएगा और वह दिन दूर नहीं जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर धाम में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके आगे सीएम योगी ने कहा कि यह राम मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा।

अयोध्या ने रचा एक और इतिहास:-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गर्भगृह निर्माण की शिला पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महासचिव चंपत राय व निर्माण समिति के अन्य लोग भी वहां मौजूद रहे।अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान गढ़ी में पूजा अर्चना की। आज अयोध्या ने एक और इतिहास रचा। गर्भगृह निर्माण का शुभारंभ करने का सौभाग्य यूपी के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को प्राप्त हुआ।

हनुमान जी की कृपा से सब काम हो रहा है:-

इससे पूर्व यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से सब काम हो रहा है। केशव ने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का काम शुरू हुआ और पहले चरण में नींव का काम पूरा हो चुका है। प्रभु श्री राम की कृपा से आज दूसरे चरण के काम की शुरुवात हो रहीं है। राम भक्तों के लिए आज बहुत ही खुशी का दिन है। आगे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि राम मंदिर निर्माण का साक्षी बन रहा हूं। राम मंदिर आंदोलन में सिपाही के तौर पर मुझे भी काम करने का मौका मिला था। अब राम मंदिर निर्माण देखने पर अत्यंत खुशी हो रही है।

2019 को देश की सर्वोच्च न्यायालय ने सुनाया था ऐतिहासिक फैसला:-

आपको बता दें कि 9 नवंबर 2019 को देश की सर्वोच्च न्यायालय ने एक लंबी सुनवाई के बाद मंदिर-मस्जिद विवाद पर अपना फैसला सुनाया था। एक शताब्दी से ज्यादा समय से चल रही इस विवाद को तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली संविधानिक पीठ ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि विवादित जमीन पर हिंदुओ का हक है।

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: पूजा-पाठ के बीच सीएम योगी ने रखा राममंदिर के गर्भगृह का पहला पत्थर

Up NEWS

Political News

Related Articles

Back to top button