इन इलाको में हो सकती है बारिश

 ृजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, उत्तर केरल और माहे अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पश्चिम राजस्थान में कई स्थानों पर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 5़ 1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
तटीय कर्नाटक के कई स्थानों पर सामान्य रूप से ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस), पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर तापमान 3़ 1 से 5़ 0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर कुछ स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, बिहार, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 सेल्सियस नीचे रहा।
ओडिशा और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर तथा पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में कहीं कहीं तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
देश के मैदानी इलाकों में नारनौल (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में मध्यम कोहरा तथा पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में अलग-अलग स्थानों में मंगलवार को सुबह 08़ 30 बजे सामान्य कोहरे का प्रभाव रहा।
बहराइच में 200 मीटर, अमृतसर, भिवानी, नजीबाबाद, पंतनगर, कोलकाता में 500 मीटर की दृश्यता दही।
पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर ,लद्दाख, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर,कोंकण, गोवा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क बना रहा।

Related Articles

Back to top button