पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 288064 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई, इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में 1078 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 288064 हो गई है। जिसमें से 250657 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 3085 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 35663 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 1564 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 427 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 203709 है। जबकि, 179843 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2184 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 22963 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 900 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 145 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 30067 हो गई है। जबकि, 27479 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 250 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2229 मरीजों का इलाज चल रहा है। 336 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 156 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 16777 हो गई है, वहीं 12562 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 169 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 4083 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 132 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 68 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14145 हो गई है, वहीं 11613 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 206 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2499 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 33 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 81 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8801 हो गई है। जिसमें से 7092 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 111 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1630 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 79 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 140 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 8436 हो गई है। राज्य में 6501 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 101 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1842 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 21 मरीजों की मौत हुयी है।

सिक्किम में 43 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3770 हो गई है। वहीं 3383 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 55 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 242 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 63 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 18 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2359 हो गई है। जबकि, 2184 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 175 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button