पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 272441 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2194 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 272441 हो गई है। जिसमें से 228098 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 1649 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 42767 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 1403 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 1482 है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 196786 है। जबकि, 167056 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1020 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 28897 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 830 मरीजों की मौत हुई है और तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 217 है। कुल मरीजों की संख्या 28675 हो गई है। जबकि, 24600 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 220 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 3738 मरीजों का इलाज चल रहा है और 314 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मणिपुर में कोरेाना के 237 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 13793 हो गई है, वहीं 10829 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 122 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2867 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और अब तक 97 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। राज्य में पहले के मरीजों की कुल संख्या 12367 है। वहीं 9403 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। 2940 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 24 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मेघालय में कोरोना के 67 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7838 हो गई है। जिसमें से 5406 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 133 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2367 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 65 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में कोरोना के 123 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7363 है। राज्य में 5778 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1505 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 14 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना के 50 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3417 हो गई है। वहीं 2933 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 344 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 59 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना के 18 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2202 हो गई है। इनमें से 2093 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 109 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button