गरीबों की होगी अगली सरकार: संतोष मांझी

गया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा द्वारा बोधगया विधानसभा जन संवाद का आयोजन फतेहपुर गुरीसुर्वे में शनिवार को किया गया। जिसमें बोधगया, तनकुप्पा, फतेहपुर प्रखंड के सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु प्रशिक्षित किया गया। वैश्विक मार कोरोना के काल में वर्चुअल कार्यकर्ताओं संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही अधिक से अधिक मतदाता सूची में लोगों का नाम जोड़ने की बात कही गई।
प्रधान राष्ट्रीय महासचिव संतोष मांझी ने कहा कि हम पार्टी के मूल सिद्धांत में ही गरीबी उन्मूलन की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अगली सरकार बिहार में बनेगी तो वह गरीबों के दम पर ही बनेगी। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉक्टर संतोष मांझी जी ने बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button