सदन में उठा खेल जगत में हो रहे यौन शोषण का मुद्दा, मोदी सरकार के एक मंत्री ने दुसरे मंत्री पर लगाए आरोप !

  • मोदी के एक मंत्री ने दुसरे मंत्री पर उठाए सवाल !
  • सदन में गर्माया खेल जगत में हो रहे यौन शोषण का मुद्दा
  • कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सदन में बीजेपी सरकार को घेरा
  • सदन में खेल मंत्री किरण रिजिजू ने दिया मनीष तिवारी को जवाब

 

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने संसद में खेल जगत में हो रहे यौन शोषण का मुद्दा उठाया है | उन्होंने सदन में मुद्दा उठाया है की आखिर खेल जगत में बढ़ रहे है यौन शोषण के मामलों को लेकर बीजेपी सरकार क्या कर रही है ? साथ ही मनीष तिवारी ने ये भी कहा कि पिछले 10 सालों में खेल की दुनिया में अगर बात की जाए तो क्रिकेट को छोड़ कर सभी खेलों में महिला एथलीट के साथ यौन शोषण के मामले दिन प्रतिदिन सामने आए है | ऐसे में खेल जगत की इस गंभीर समस्या को लेकर बीजेपी सरकार में खेल मंत्री किरन रिजिजु ने मनीष तिवारी के सवाल का जवाब दिया और कहा कि इस समस्या का हल निकाला जा रहा है |

जी हां, यहा पर मोदी सरकार में खेल मंत्री किरन रिजिजु ने ये साफ माना है कि खेल जगत में महिलाओं के साथ बढ़ती हुई यौन शोषण की समस्या एक गंभीर समस्या है| ऐसे में सरकार लगातार ये कोशिश कर रही है कि खेल को बदनाम करने वाली यौन शोषण जैसे मामलों का निस्तारण एक महीने में जल्द कर दिया जाए ,लेकिन सवाल ये उठता है कि खेल जगत में उठ रहे यौन शोषण के मामलों को पहले ही गंभीरता से क्यों नही लिया गया ? क्योकि 2014 में मोदी सरकार बनी थी और उस दौरान खेल मंत्री कोई और नही बल्कि बीजेपी सरकार के ही थे | यानी राज्यवर्धन सिंह राठोड़ और अगर खेल मंत्री किरण रिजिजु के बयान पर गौर किया जाए तो उनके खेल जगत में उठ रहे यौन शोषण के मामलों को किरण रिजिजु महज़ एक महीने में सुलझा लेगें | तो क्या ये मानकर चला जाए कि मोदी सरकार में पिछले पांच सालों से खेल मंत्री रहे राज्यवर्धन सिंह राठोड़ इतने काबिल नही थे कि वे खेल जगत में उठ रहे इस तरह के मामलों का निस्तारण कर पाते और आखिर क्या कारण रहा जिसके चलते खेल जगत में महिला एथलीट के साथ यौन शोषण के मामले लगातार बढ़ते गए |

पीएम मोदी जिनके बारे में ये मशहूर है कि वे अपने हर मंत्रालय पर पैनी नज़र रखते है तो क्या वे खेल मंत्रालय पर नज़र रखने में चूक गए और अगर राज्य वर्धन राठोड़ मंत्रालय को नही संभाल पा रहे थे तो क्यो नही समय रहते मंत्रालय की जिम्मेदारी पीएम मोदी ने अपने किसी और सिपाही को दी | अब सुधार को लेकर जो दावा खेल मंत्री किरण रिजिजु कर रहे है उसमें कितना दम है वो भी आने वाले समय में साफ हो ही जाएगा |

 

https://www.youtube.com/watch?v=SHDVUQQlZW4

Related Articles

Back to top button