तेज धूप से तप रही धरती, हल्की बारिश होने से गर्मी से मिली राहत.. आइये जाने आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पूरा उत्तर भारत इस भयंकर गर्मी और लू की चपेट में है

 

Weather Update: पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की चपेट में है। तेज धूप से कहीं बाहर जाना मुश्किल हो गया है। बीते 24 घंटे में यूपी में 28 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से दो मतदान कर्मी भी थे जो वोट डलवाने गए थे। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है। आईए जानते हैं देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

जानिए दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में पिछले दिनों बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है आगामी दिनों में दिल्ली में बादल छाए रहेंगे वह रुक रुक कर बारिश होती रहेगी जिससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल और कभी-कभी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन अमूमन तौर पर उमस भरी गर्मी पड़ती रहेगी

जाने मुंबई में मौसम का हाल

मुंबई में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगी। पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि आमतौर पर मुंबई में भी उमश भरी गर्मी पड़ते रहने की संभावना है।

जाने यूपी में मौसम का हाल

यूपी सहित पूरा उत्तर भारत द भयंकर गर्मी की चपेट में है। चाहे उत्तर प्रदेश हो बिहार हो झारखंड हो छत्तीसगढ़ हो मध्य प्रदेश हो सभी राज्यों में भयंकर लू और उमस भरी गर्मी पड़ रही है। दिन में इतनी तेज धूप हो रही है कि, लोगों का बाहर जाना मुश्किल हो गया है। दिन में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। घरों के अंदर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। घरों के अंदर भी लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यूपी के पूर्वी जिलों में जैसे गोरखपुर में आज सुबह बारिश होने से गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह बादल छाए रहने की उम्मीद है। और कहीं-कहीं बारिश होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। यूपी में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button