विवाद को सुलझाना पड़ा भारी, गोली मारकर 16 वर्षीय की हत्या

नोएडा सेक्टर 62 में आज 10 मई एक 16 वर्षीय लड़के की एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। नोएडा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान तवीस यादव के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि तवीस को उस वक्त गोली मारी गई जब उसने अपने मामा और आरोपी के बीच विवाद को रोकने की कोशिश की थी। जिसके बाद पीड़ित को गोली लग गई,जब उसे अस्पताल ले जाया गया तब वहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा, “आज सुबह करीब 5 बजे गौतम बुद्ध नगर निवासी तवीस यादव उम्र 16 साल के एक लड़के की सीने में गोली लगने से सेक्टर 62 नोएडा फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।” शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी धर्मेंद्र फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button