भाजपा की नीतियों से देश कई वर्षों पीछे चला गया है, अखिलेश यादव..

लखनऊ– प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने जिस तरीके का बजट पेश किया है यह केवल ढिंढोरा पीटना जैसा है ।इस बजट में भी भाजपा सरकार ने महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की बुनियादी मुद्दों को किनारा करते हुऐ नज़र आ रही है।जबकि देश की अर्थव्यवस्था कुछ पूंजीपतियों के हाथ में है।

भाजपा सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को जिस तरीके से बेच रही है और उद्योगपतियों को बड़े-बड़े कर दिलवा रही है। ऐसे में देश की स्थिति बुरी दशा की ओर जा रही है ।बाजार पर कोई नियंत्रण नहीं रहा। मनरेगा जैसी बड़ी योजना बिल्कुल चींटी की तरह रेंग रही है।

गरीबों को मुक्का ना देकर उनका मजाक बनाया जा रहा है। देश को बुलंदी की ओर ले जाने की जगह पर देश में अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की नीति अपनाकर जनता पर अपना शासन थोप रही है ।भाजपा की नीतियों से देश आर्थिक राजनैतिक रूप से सालों पीछे चला गया है। जन जीवन संकट में है लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इस बार इनको जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button