राजस्थान में महिलाओं की अवस्था अत्यंत बुरी – दीप्ति रावत

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दिप्ती रावत इस समय राजस्थान में प्रवास कर रही हैं, साथ ही में महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा वानति श्रीनिवासन भी उनके साथ वहां मौजूद हैं। तेलांगना के बाद अब महिला मोर्चा ने राजस्थान के प्रवास किया है।पधाधिकारियों ने 48 घंटो में करीब 44 जिलों में प्रवास किया व साथ ही में करीब 160 विधानसभाओं से भी मिली। महिला मोर्चा महामंत्री दिप्ती रावत के नेतृत्व में समस्त महिला मोर्चा ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया, और जनता को कई बड़े संदेश दिए। दिप्ती रावत ने संगठनात्मक प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थी महिलाओं से बातचीत, प्रदेश के नए वोटर्स और छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 100वां मन की बात कार्यक्रम के बारें में चर्चा करी है। दीप्ति रावत ने देश में हो रही प्रगति पर नरेंद्र मोदी की प्रशंशा की है। उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार ने देश में महिलाओं के लिए अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, महिलाओं की सुरक्षा से लेकर उनके विकास तक बड़े अभियान चलाए गए हैं।

महामंत्री दीप्ति रावत 48 घंटे के प्रवास के लिए पहुंचते ही, राज्य महिला मोर्चा पधाधिकारियों, राजनेताओं एवं मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं से भेंट कर, व शहर की स्थिति का जायज़ा लिया, साथ ही उन्होंने 48 घंटों में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की भी चर्चा की। साथ ही साथ 30 अपील को दीप्ति ने प्रधानमंत्री के मान की बात @100 एपिसोड को भी राजस्थान से ही सुना।

जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा के करणी विहार मंडल, वार्ड 64 में बूथ सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम मे दीप्ती रावत ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई, कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय रहा की – बूथ को सुदृढ़ कैसे बनाएं। कार्यक्रम के बाद पक्षियों के लिये परिंडे बांधने का काम हुआ।

साथ ही साथ दीप्ति ने अशोक गहलोत की सरकार पर बड़ा निशाना साधा है, दीप्ति ने कहा कि अशोक गहलोत केंद्रीय योजनाओं के नाम बदल देते हैं, गहलोत की गलतियों का मुअफ्ज़ जनता भुगत रही है। साथ ही साथ उन पर स्थानीय नेताओं के समर्थन पर भी बात की। दीप्ति के अपने बयान में कहा की राजस्ताज महिलाओं के लिए सुरक्षित नही है।

साल 2018 से दिसंबर 2022 तक के बढ़ते अपराधों का हवाला देते हुए दीप्ति ने कहा है की राजस्थान महिलाओं के लिए सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार वाला राज्य राजस्थान अपराधियों का गढ़ बन चुका है। 2018 से 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार दुष्कर्म के मामलो में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। महिला उत्पीड़न के मामलों में 18 फीसदी की बढ़त हुई।

राजस्थान में हुई हालिया घटनाओं जैसे बालोतरा में थिनर डालकर जलाई गई विवाहिता और उदयपुर के मावली में आठ वर्षीय बालिका से हुए दुष्कर्म का हवाला देते हुए कहा की राजस्थान में पहले से ही महिलाओं की आबादी कम है, और ऐसी घटनाओं के बाद महिलाओं पर इनका विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसे घटनाओं पर नियंत्रण न लगा पाने पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके अलावा भी दीप्ति रावत ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पर बड़े और गंभीर आरोपों को लगाकर आड़े हाथों लिया है।

अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान दीप्ति रावत जयपुर की सांगानेर विधानसभा में समरसता अन्न कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने वहां राजस्थानी भोजन का लुफ्त उठाया। भोजन के बाद उन्होंने राज्य के मतदाताओं व अनेक राजनिक दलों से भेंट की।

राजस्थान में आयोजित हुए सभी कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का मूँदडा,जयपुर महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, , प्रदेश मीडिया संपर्क प्रभारी आनंद शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी श्रीमती स्नेहा काम्बोज शर्मा,प्रदेश मीडिया सह-संयोजक अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष करणी विहार अनुभव शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कटारिया व अन्य दीप्ति रावत के साथ मौजूद रहे।

राजस्थान में दीप्ति रावत के 2 दिन के प्रवास का क्या भाजपा को राजनैतिक लाभ मिलेगा यह तो भविष्य का विषय है, पर अशोक गहलोत पर लगाए गए बड़े और गंभीर आरोपों से राजस्थान कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button