हाथों में मेहंदी लगाकर दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, तभी आई ऐसी खबर…

हाथों में मेहंदी लगाकर दुल्हन अपने दूल्हे के आने का इंतजार रही थी लेकिन अचानक से एक ऐसी खबर आ गई जिसके पास सभी लोग हैरत में पड़ गए और दुल्हन का चेहरा मायूस हो गया।

बारात से पहले दुल्हन को मिली ऐसी खबर, सभी के उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से अचानक से खुशियां मायूसी में बदल गई। जहां दुल्हन को लेने दूल्हे को पहुंचना था लेकिन अचानक से दुल्हन के पास ऐसी खबर आई जिसके बारे में उसने खुद नहीं सोचा था।यहां दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा। बताते चलें कि मामला रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर इलाके का है। यहां रहने वाले जोगेंद्र सिंह की पुत्री की शादी कन्नौज में रहने वाले नितिन कुमार के साथ में तय हुई थी। 18 अप्रैल को यहां बारात आना थी लेकिन अचानक से दूल्हे पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के सामने ऐसी डिमांड रख दी कि लड़की पक्ष उस डिमांड को पूरी नहीं कर पाया। जिसकी वजह से शादी टूट गई और खुशियां अचानक से मायूसी में तब्दील हो गई।

दूल्हे पक्ष ने रखी थी यह डिमांड

लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 18 अप्रैल को मेरी लड़की की शादी कन्नौज में रहने वाले नितिन कुमार के साथ में तय हुई थी। शादी को लेकर सभी बातें पहले ही फाइनल कर ली गई थी लेकिन अचानक से शादी वाले दिन दूल्हे पक्ष के तरफ से अचानक से 10 लाख रुपए और एक कर की मांग कर दी गई। लड़की पक्ष यही कहता रहा कि जो हमारी बात हुई थी उस पर कायम रहे लेकिन दूल्हा पक्ष नहीं माना और बारात दुल्हन के घर पर नहीं पहुंची। जिसके बाद दुल्हन हाथों में मेहंदी लगा कर अपने दूल्हे का इंतजार करती रहे लेकिन दूल्हा नहीं आया। इस मामले के बाद दुल्हन के पिता जोगेंद्र सिंह ने नजदीकी थाने में पहुंचकर दूल्हे पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अपनी समर्थ के अनुसार शादी में होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूरी इंतजाम कर लिया था। निर्धारित दिन हम लोग बरात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बारात नहीं आई। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है जांच पड़ताल होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button