जिस किताब ने मचाई हलचल, वही अब बन रही ट्रेंड की पहचान
सोशल मीडिया पर मची हलचल के बाद किताब की बिक्री में उछाल वाणी प्रकाशन से लगातार बिक रही ‘Wife Swapping’ पर आधारित किताब पाठकों के रिएक्शन, लाइक्स और री-ट्वीट्स ने बनाया नया ट्रेंड

जिस खबर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, वह अब महज़ एक चर्चा नहीं रही बल्कि एक movement बन चुकी है। Wife Swapping जैसे संवेदनशील और कम बोले जाने वाले विषय को लेकर लिखी गई Vineeta Yadav की किताब लगातार सुर्खियों में है और वाणी प्रकाशन से रिकॉर्ड गति से बिक रही है। पिछली खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट्स, लाइक्स और री-ट्वीट्स की बाढ़ सी आ गई। लाखों लोग न सिर्फ इस किताब पर अपनी राय रख रहे हैं, बल्कि इसे पढ़ने और शेयर करने की होड़ भी साफ दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया से प्रेस क्लब तक पहुँची किताब की गूंज
इस चर्चा की असली ताकत तब सामने आई, जब खुद Vineeta Yadav ने सोशल मीडिया पर एक भावुक अनुभव साझा किया। उनके अनुसार, सोशल मीडिया के ज़रिये उनसे जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी जो सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट हैं, खासतौर पर उनकी किताब लेने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया तक पहुँचे। दिलचस्प बात यह रही कि वह किताब अपनी पत्नी के नाम ऑटोग्राफ करवाना चाहते थे। यह पल सिर्फ एक लेखक और पाठक की मुलाकात नहीं था, बल्कि इस बात का प्रमाण था कि किताब ने समाज के हर वर्ग तक अपनी जगह बना ली है, वह भी बिना किसी शोर-शराबे के, सिर्फ कंटेंट की ताकत के दम पर।
‘Wife Swapping’—विवाद नहीं, संवाद की शुरुआत
जिस विषय को अब तक सिर्फ फुसफुसाहटों में रखा जाता था, वही अब खुले मंच पर बहस का हिस्सा बन चुका है। यही वजह है कि Wife Swapping पर आधारित यह किताब केवल विवाद नहीं, बल्कि संवाद पैदा कर रही है। पाठक इसे न सिर्फ एक कहानी के रूप में देख रहे हैं, बल्कि सामाजिक सोच को झकझोरने वाली रचना के तौर पर भी अपना रहे हैं।
वाणी प्रकाशन में बढ़ती मांग, पाठकों में उत्सुकता चरम पर
वाणी प्रकाशन से मिली जानकारी के अनुसार, किताब की मांग लगातार बढ़ रही है और नए पाठकों की संख्या हर दिन इज़ाफा कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी यह किताब अब “पढ़नी ही है” वाली सूची में शामिल हो चुकी है।
एक बात साफ है
यह सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि वह चर्चा है जिसे अब नजरअंदाज करना मुश्किल होता जा रहा है।



