तेलंगाना: बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,531 नए मामले

हैदराबाद। तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोराेना के 1,531 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2,37,187 हो गई है।

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज शुक्रवार की सुबह एक बुलेटिन जारी किया है। उसके अनुसार शनिवार की रात 8 बजे तक 43,790 कोरोना डायग्नोस्टिक परीक्षण किए गए, जिसमें से 1,531 नए मामले दर्ज किए गए। इससे अब तक दर्ज कुल मामलों की संख्या 2,37,187 हो गई है। वहीं एक ही दिन में कोरोना के साथ छह लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,330 हो चुकी है।

राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,048 मरीज ठीक हो गए हैं। पीड़ित को स्वास्थ्य सुधार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 2,17,401 हो गई है।

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान में राज्य में 18,456 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 15,425 का इलाज घर में किया जा रहा है। वहीं तेलंगाना राज्य में अब तक किए गए कोरोना ​​परीक्षणों की संख्या 42,40,748 हो गई है।

Related Articles

Back to top button